Posts

धूमधाम से मनाया गया बलभद्र पूजा, छोटे बच्चे के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

Image
बोलता है बिहार, सहरसा सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत मुख्य बाजार स्थित काली मंदिर परिसर में शनिवार को श्री बलभद्र पूजन समारोह का आयोजन किया गया.कोरोना काल की वजह से बीते वर्ष की भांति इस बार भी सादगी पूर्वक एवं सोशल डिस्टेंस के दायरे में पूजा - पाठ किया गया.ब्याहुत कलवार समाज के तत्वाधान में आयोजित इस समारोह में महिलाओं एवं पुरूष श्रद्धालुओं ने बलभद्र भगवान की पूजा अर्चना विधि विधान से की.वही आरती पूजन के बाद  प्रसाद का वितरण किया गया.इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि बलभद्र भगवान हल के माध्यम से पूरे विश्व को अन्न देकर समाज का पालन पोषण करते हैं.उसी तरह अपने समाज के लोगों के साथ -साथ समाज के अन्य सभी लोगों की भलाई के लिए भी काम करना चाहिए.इसके अलावे वक्ताओ ने बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ का पूरे जोरशोर से अपने समाज के हर तबके के लोगों को अमल करने की बात कहते हुए कहा कि बेटियो को पढ़ाने के लिए उनके माता - पिता खुले दिल से आगे आये.ताकि बेटियों का मनोबल कभी कम नहीं हो सके.साथ ही ना तो तिलक दें और ना ही तिलक लेने के लिए सोचे ताकि हम सभी दहेज मुक्त समाज की स्थापना कर सके।  पूजन कार्य पुरोहित रूद...